फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Highway cut off at many places by flood waters

बाढ़ के पानी से कई जगह कटा राजमार्ग

Sat, 15 Oct 2022 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Highway cut off at many places by flood waters
बलरामपुर। बीते दिन आई भीषण बाढ़ के चलते बेलहा से आबर जाने वाला राजमार्ग कई जगह कटकर बह गया है। मुख्य मार्ग बहने के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने डीएम को पत्र भेजकर राजमार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बेलहा से आबर जाने वाला राजमार्ग भीषण बाढ़ में कई जगह कटकर बह गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। गांवों में बाढ़ का पानी अभी भी भरा होने के कारण मवेशी भी सड़कों पर डेरा जमाए हैं। ऐसे में यहां से वाहनों के गुजरने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी विवेक कुमार, संतोष, इरफान, राहुल आदि ने बताया कि रात के समय वाहनों के आवागमन में असुविधा होती है। कई वाहन तो सड़क से नीचे कटे हुए स्थान पर उतर जाते हैं, जिन्हें मशक्कत कर ऊपर चढ़ाना पड़ता है। सड़क कटने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। इन लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed