फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hearing of the much-talked-about murder case in MP-MLA court today

Balrampur News: एमपी-एमएलए कोर्ट पर बहुचर्चित हत्याकांड की सुनवाई आज

Wed, 19 Nov 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Hearing of the much-talked-about murder case in MP-MLA court today
- रिजवान जहीर
बलरामपुर। पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत तुलसीपुर फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड में निर्णय पर फैसले का इंतजार है। एमपी-एमएलए कोर्ट पर बहुचर्चित हत्याकांड की सुनवाई 20 नवंबर को होनी है।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी एमपी-एमएलए कोर्ट पर फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड की पहले सुनवाई कर रहे थे। उनका स्थानांतरण मऊ जनपद में हो गया है, वह रिलीव भी हो गए हैं। इस कोर्ट पर अब नए जज को इस बहुचर्चित हत्याकांड की सुनवाई करनी है। बताया जा रहा है कि एमपी-एमएलए कोर्ट पर बहुचर्चित हत्याकांड की सुनवाई लगभग पूरी हो गई है। इसमें अब फैसला होना बाकी है। तुलसीपुर नगर पंचायत के जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज अहमद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गंभीर आरोप लगाकर रासुका में कार्रवाई की थी। इस मामले में पुलिस का आरोप था कि समाजवादी में टिकट की दावेदारी को लेकर पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या की गई। वहीं पूर्व सांसद रिजवान जहीर इस समय ललितपुर जेल में बंद हैं। इस मुकदमें में पूर्व सांसद की बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज अहमद फिलहाल अभी जमानत पर हैं। मुकदमें में फैसला आने के बाद पूर्व सांसद रिजवान जहीर का राजनीतिक भविष्य तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed