{"_id":"691f4ce37fe40bfd9b085400","slug":"hearing-of-firoz-pappu-murder-case-now-on-december-17-balrampur-news-c-99-1-brp1008-137359-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई अब 17 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई अब 17 दिसंबर को
विज्ञापन
रिजवान जहीर
बलरामपुर। नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड की सुनवाई अब 17 दिसंबर को होगी। एमपी-एमएलए कोर्ट पर बृहस्पतिवार को बहुचर्चित हत्याकांड के सुनवाई की तारीख लगी थी। मुकदमे की सुनवाई न होने से अगली तारीख लगाई गई है। प्रकरण में पूर्व सांसद, उनकी बेटी व दामाद सहित पांच अभियुक्तों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट पर मुकदमा चल रहा है।
तुलसीपुर नगर पंचायत के जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज अहमद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गंभीर आरोप लगाकर रासुका के तहत कार्रवाई की थी।
इस प्रकरण में पुलिस का आरोप था कि समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदारी को लेकर पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या की गई थी। हत्या के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर मौजूदा समय में ललितपुर जेल में बंद हैं। इस मुकदमे में पूर्व सांसद की बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज अहमद फिलहाल अभी जमानत पर हैं।