फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hearing of Feroz Pappu murder case on the 11th

Balrampur News: फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई 11 को

Wed, 04 Feb 2026 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Hearing of Feroz Pappu murder case on the 11th
बलरामपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय ने बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में बहुचर्चित फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई की। बहस पूरी न होने के चलते न्यायाधीश ने प्रकरण की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है। न्यायाधीश अब 11 फरवरी को हत्याकांड की सुनवाई करेंगे। इस मुकदमे में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा व दामाद रमीज सहित पांच लोगों पर फैसला होना है।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे हत्या हो गई थी। इसमें पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया, तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन

इस बहुचर्चित हत्याकांड के मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर पुलिस ने गंभीर आरोप लगाकर रासुका के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस का आरोप था कि समाजवादी पार्टी से टिकट दावेदारी को लेकर पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या की गई थी। इस मुकदमे में एमपी-एमएलए कोर्ट से पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत सहित पांच लोगों पर फैसला होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed