फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hearing in Ram Bujhart case in High Court today

Balrampur News: राम बुझारत प्रकारण की हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Sun, 02 Nov 2025 09:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Hearing in Ram Bujhart case in High Court today
राम बुझारत।-फाइल फोटो
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग के बहुचर्चित राम बुझारत आत्मदाह प्रकरण की हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। दो वर्ष पूर्व 23 अक्तूबर 2023 को हुई घटना में अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मांगा था। शनिवार को जिला प्रशासन ने पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को लखनऊ खंडपीठ में हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मामले में आरोपी तत्कालीन थानाध्यक्ष गैड़ास बुजुर्ग पवन कुमार कनौजिया के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति न होने पर नाराजगी जताई थी। इसे लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा था। इसके 3 नवंबर को सुनवाई तय की थी। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने अपनी जांच रिपाेर्ट में स्पष्ट किया था कि राम बुझारत की जमीन पर तत्कालीन थानाध्यक्ष ने ही पिलर खड़े कराए थे, जिससे आहत होकर राम बुझारत ने 23 अक्तूबर 2023 को आग लगाकर जान दे दी थी। इसकी पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष पवन कुमार कनौजिया भी एफआईआर में नामजद किए गए थे। इसमें अभी वह अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed