{"_id":"5d6808198ebc3e93cd6697c2","slug":"healthy-citizen-will-develop-the-country-yogi-balrampur-news-lko478757178","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ मस्तिष्क से ही होगा देश का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ मस्तिष्क से ही होगा देश का विकास
विज्ञापन
बलरामपुर के आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में दीप प्रज्जवलित कर यूपी में फिट इंडिया मूवम?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सदियों से भारत की परंपरा स्वस्थ रहने के अभियान से जुड़ी रही है। प्राचीन परंपरा कहती है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ नागरिक देश व समाज के विकास का आधार होते हैं। देश के 130 करोड़ नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री के इस अभियान से जुड़कर हम सभी लोग ये संकल्प लें कि खुद स्वस्थ रहने के साथ-साथ दूसरों को भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करेंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को तुलसीपुर के आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत करते हुए कहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति के स्वास्थ्य का प्रभाव केवल परिवार पर ही नहीं बल्कि पूरे देश व समाज पर पड़ता है। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ नागरिक ही देश के विकास में योगदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर की गई है। ये हम सभी के लिए गौरव की बात है कि मेजर ध्यानचंद का जन्म उत्तर प्रदेश में ही हुआ था। ऐसे में इस मूवमेंट को सफल बनाने में यूपी के लोगों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़े और अपनी दिनचर्या में स्वस्थ रहने के तरीकों को शामिल करे। उन्होंने विद्यार्थियों से पठन-पाठन के साथ खेलकूद में भी भाग लेने की अपील की। सीएम ने सभी लोगों को फिटनेस की शपथ भी दिलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विद्यालय प्रांगण में पहुंचते ही ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रमुख सचिव युवा कल्याण/खेलकूद डिम्पल वर्मा ने मुख्यमंत्री को एलोवेरा का पौधा देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली नन्हीं बालिका उन्नति त्रिपाठी को मुख्यमंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के साथ प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट का लाइव प्रसारण भी देखा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने गुब्बारे उड़ाकर तथा हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ भारत मिशन व फिट इंडिया मूवमेंट से संबंधित मैराथन दौड़ को रवाना किया। इस मौके पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, इकौना विधायक रामफेरन पांडेय, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, मंडलायुक्त महेंद्र कुमार, डीआईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम कृष्णा करूणेश, एसपी देवरंजन वर्मा सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
शक्ति आराधना के साथ सीएम ने की गो सेवा
तुलसीपुर। फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ करने तुलसीपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह स्नान ध्यान के बाद शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की आराधना की। मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद सीएम ने गोशाला पहुंचकर गायों को गुड़, चना व हरा चारा खिलाकर दुलार भी किया। करीब आधे घंटे तक गायों की सेवा करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।
...और खराब हुआ सीएम का हेलीकॉप्टर
तुलसीपुर। लखनऊ से जिस हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री तुलसीपुर पहुंचे थे वह गुरुवार सुबह खराब हो गया। हेलीकॉप्टर में खराबी की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के लखनऊ जाने के लिए दूसरा हेलीकॉप्टर मंगवाया गया। इसके लिए तुलसीपुर रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम के प्लेटफार्म पर आनन-फानन में हैलीपैड तैयार कराया गया। निर्धारित कार्यक्रम से करीब 35 मिनट बाद दूसरा हेलीकॉप्टर आने पर सीएम लखनऊ रवाना हुए। डीएम कृष्णा करूणेश ने हेलीकॉप्टर में खराबी की पुष्टि की है।