फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health department became active after the death of two children

दो बच्चों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा

Tue, 07 Sep 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Health department became active after the death of two children
बलरामपुर। हरैया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की जान गंवाने के बाद स्वास्थ्य महकमा जाग गया है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने अपने टीम के साथ फुलवरिया गांव का भ्रमण कर बीमारी के बारे में जायजा लिया। मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर सीएमओ ने उनका हालचाल जाना और सफाई कार्य व चिकित्सा दल के कार्यो की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएमओ ने मंगलवार को बताया कि हरैया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव पहुंचने पर उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नान्हू पासवान व पंचायत सचिव राकेश चौधरी से मुलाकात की। पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि गांव में पेयजल स्रोत की नियमित जांच व शुद्धिकरण कराई जाए। सीएमओ ने आशा मीना देवी को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन घर का नियमित दौरा करें। सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों को चिह्नित कर इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक शिवपुरा डॉ. प्रणव पांडेय को दें।
विज्ञापन

ग्रामीणों को समझाते हुए सीएमओ ने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। घर के आसपास गंदगी न रहने दें। मच्छरों से बचाव के इंतजाम करें। बांसी भोजन कदापि न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय का प्रयोग करें। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि होने पर तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल पर जाएं। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व सीएचसी अधीक्षक शिवपुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed