फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health check up of 109 children in health camp

स्वास्थ्य शिविर में 109 बच्चों के सेहत की हुई जांच

Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Health check up of 109 children in health camp
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 109 बच्चों के सेहत की जांच की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने फीता काटकर किया। जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा. प्रांजल त्रिपाठी ने बच्चों के सेहत की जांच करते हुए कहा कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम व बुखार की शिकार बच्चे जल्दी हो जाते हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए चिकित्सकों की सलाह अवश्य लें। शिविर में डा. राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, डा. मनीष सिंह, डा. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव, डा. वाईपी गुप्ता, डा. मुकेश श्रीवास्तव, डा. प्रदीप, डा. कुलदीप विश्वकर्मा, डा. अब्दुल कय्यूम, डा.शहंशाह आलम व डा. त्रिभुवन ने 109 बच्चों के सेहत की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों गर्म पानी का सेवन करने तथा नियमित योगाभ्यास करने की भी सलाह दी गई। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, संजय शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, नंदलाल, झूमा सिंह व ज्योत्सना शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed