फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   health

संचारी रोग नियंत्रण के लिए दायित्व पालन की ली गई शपथ

Tue, 19 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
health
फोटो-7-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कालेज में फीता काटकर अभियान का शुभारंभ करते सीएमओ डा. सुशील कुमार व - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। संचारी रोग व दिमागी बुखार पर नियंत्रण एवं सही उपचार के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। पहले दिन अभियान से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण के लिए दायित्व पालन की शपथ दिलाई गई। जिला मुख्यालय पर जागरूकता वाहन रैली निकालकर लोगों को संचारी रोग नियंत्रण व स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुुुुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहाकि19 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलते वाले इस अभियान में लोगों को संचारी रोग से बचाव एवं स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दिमागी बुखार, छय रोग व कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उनकी सूची तैयार करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के साथ अभियान से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी लोगों को संचारी रोग व स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्य पालन की शपथ भी दिलाई। शपथ दिलाने के बाद सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर एमपीपी इंटर कॉलेज से जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया। एसीएमओ डा. एके सिंघल, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, डीआईओएस गोविंद राम, बीएसए डा. रामचंद्र, डीपीओ राजेंद्र कुमार, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, ईओ नगर पालिका राकेश जायसवाल, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, चंदन पांडेय, सीडीपीओ राकेश कुमार सिंह एवं एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी तुलसीपुर में अधीक्षक डा. सुमंत सिंह चौहान, सीएचसी श्रीदत्तगंज में अधीक्षक डा. विकल्प मिश्रा एवं सीएचसी शिवपुरा में अधीक्षक डा. प्रणव पांडेय ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। इसी तरह गैसड़ी, नंदनगर, पचपेड़वा, उतरौला, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ।

सफलता के लिए 13 विभाग मिलकर करेंगे काम
- एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 13 विभाग मिलकर कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संचारी रोग से बचाव के संबंध में लोगों को जानकारी देंगे। नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई, फॉगिंग व दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। पंचायती राज विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों मे साफ-सफाई कराई जाएगी। जल निगम की ओर से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। पशु पालन विभाग द्वारा सूकर पालकों का संवेदीकरण किया जाएगा। उद्यान विभाग की तरफ से मच्छर रोधी पौधे लगाए जाएंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अति कुपोषित बच्चों को पोषण संर्वधन के लिए चिन्हित किया जाएगा। इसी तरह अन्य विभाग भी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed