फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   health

एएनएम, आशा व संगिनी को बांटा गया कोविड होम केयर किट

Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
health
फोटो-9-बलरामपुर के सीएचसी श्रीदत्तगंज में आशा को कोविड केयर किट देते अधीक्षक डा. विकल्प मिश्रा व अ? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, श्रीदत्तगंज में मंगलवार को एएनएम मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियों पर चर्चा करते हुए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस दौरान कोविड सुरक्षा के लिए नीति आयोग की संस्था पिरामल स्वास्थ्य की तरफ से एएनएम, आशा व संगिनी को कोविड होम केयर किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। तीसरी लहर आने पर उसका प्रभाव कम हो इसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। लोगों को जागरूक करने में आशा व एएनएम आदि की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आशा व एएनएम को कोविड सुरक्षा के लिए पिरामल संस्था द्वारा जो कोविड होम केयर किट दिया जा रहा है उसमें वह सभी सामान मौजूद हैं जो फ्रंट लाइन वर्कर को फील्ड में कार्य करते समय आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन

पिरामल स्वास्थ्य नीति आयोग के बीटीओ अनूप सिंह ने बताया कि इस किट को कोविड टीकाकरण और नियमित टीकाकरण में इस्तेमाल करें। इस किट में पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, हैंड सैनिटाइजर, एन-95 मास्क, ग्लब्स, साबुन, फेस शील्ड तथा त्रिपल लेयर मास्क आदि मौजूद है। बैठक में मौजूद सभी एएनएम, आशा, संगिनी व सुपरवाइजर को पिरामल संस्था की तरफ से कोविड होम केयर किट वितरित किया गया। बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ लिपिक जगदीश सिंह समेत सभी डॉक्टर व चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed