फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health ATM broken, hand pump is giving answer

Balrampur News: हेल्थ एटीएम खराब, हैंडपंप दे रहे जवाब

Mon, 18 Nov 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 18 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Health ATM broken, hand pump is giving answer
बलरामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई में सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल में मरीज व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को समुचित इलाज के लिए भटकना पड़ता है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग कागजों में सब चकाचक होने का दावा करता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई में मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है। यहां तक कि अस्पताल में आने वाले लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं होता है, वजह परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। अस्पताल में लगे एक अन्य हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में लोग खरीदकर या घर से लाकर पानी पीने को मजबूर हैं। परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। ऐसे में विषैले जीव-जंतुओं का डर लगा रहता है। फार्मासिस्ट ब्रह्म स्वरूप यादव ने बताया कि हैंडपंप मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान को सूचना दी गई थी, लेकिन उन्होंने बजट न होने की बात कहकर मना कर दिया। अस्पताल के स्टाफ घर से पीने का पानी लाते हैं। अगर किसी मरीज को आवश्यकता होती है तो वह उन्हें पानी दे देते हैं।
विज्ञापन

पीएचसी महदेइया में हेल्थ एटीएम खराब
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया बाजार में भी सबकुछ ठीक नहीं है। अस्पताल में लगा हेल्थ एटीएम वर्षों से खराब पड़ा है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पाती है। जांच कराने के लिए मरीज निजी केंद्रों का सहारा लेते हैं। लैब टेक्नीशियन दीपक कौशल ने हेल्थ एटीएम बहुत दिन से खराब है। ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थाओं में होगा सुधार
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हैंडपंप की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ कराया जाएगा। कई अस्पतालों में लगे हेल्थ एटीएम को ठीक कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed