फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Headmaster suspended for grabbing MDM money

एमडीएम का पैसा हड़पने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 07 Dec 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended for grabbing MDM money
बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुकवा के प्रधानाध्यापक अंबरीश कुमार त्रिपाठी को एमडीएम का पैसा हड़पने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोपों का जवाब न देने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ बीएसए ने कार्रवाई की है। बीआरसी शिवपुरा से निलंबित प्रधानाध्यापक को संबद्ध कर दिया गया है। नगर शिक्षा अधिकारी डॉ. समय प्रकाश पाठक को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने मंगलवार को बताया कि शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुकवा में तैनात रहे प्रधानाध्यापक अंबरीश कुमार त्रिपाठी के खिलाफ कई बार ग्रामीणों ने बच्चों के एमडीएम का पैसा उनके बैंक खातों में न भेजने की शिकायत की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक ने एमडीएम का पैसा खाते से निकालकर अपने व्यक्तिगत कार्यों में प्रयोग कर लिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रधानाध्यापक से कई बार जवाब तलब किया गया लेकिन प्रधानाध्यापक ने अभी तक कार्यालय में अभिलेख व पासबुक के साथ संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया है। दूरभाष से संपक करने पर अस्पष्ट जवाब देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत हो रही है। बीईओ शिवपुरा के प्राप्त आख्या के क्रम में प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुकवा के प्रधानाध्यापक अंबरीश कुमार त्रिपाठी को सरकारी कार्य में लापरवाही, पद का दुरुपयोग, आदेश की अवहेलना, वित्तीय अनियमितता व शासकीय धन का दुरुपयोग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में बीआरसी शिवपुरा से संबद्ध रहेंगे और कार्य करने का प्रमाण देने के बाद जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन रोकने के संबंध में पत्र दे दिया गया है। नगर शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित प्रधानाध्यापक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed