फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   He himself stole the battery and gave a complaint to the police

Balrampur News: खुद बैटरी चोरी कर पुलिस को दी थी तहरीर

Sun, 29 Dec 2024 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
He himself stole the battery and gave a complaint to the police
बलरामपुर। देहात कोतवाली की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से ई-रिक्शे की दो बैटरी बरामद की हैं। आरोपी ने पुलिस को खुद बैटरी चोरी होने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी बृजनंदन राय ने रविवार को देहात कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 28 दिसंबर को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा निवासी गोलू यादव ने पुलिस को तहरीर दी थी। कहा था कि देहात कोतवाली क्षेत्र के कल्ला भट्ठा के पास उसके ई-रिक्शा से दो बैटरी व एक मोबाइल चोरी हो गया है। मुकदमा दर्ज करके देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने मामले की जांच शुरू की। भीखपुर रोड चकवा कल्ला भट्ठा बाला जी ट्रेडर्स के पास आरोपी गोलू को ग्रामीणों ने बैटरी उठाते देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे रुपये की जरूरत थी। ई-रिक्शा से हादसा व चोरी होने पर बीमा से रुपये मिलते हैं। इसी लालच में यह कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed