{"_id":"6032909d8ebc3ee9652af504","slug":"he-gave-blows-to-swords-burned-the-body-in-embers-balrampur-news-lko566030995","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवारों पे सर वार दिए, अंगारों में जिस्म जलाया है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवारों पे सर वार दिए, अंगारों में जिस्म जलाया है...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर के पायनियर पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रदर्शनी, पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शिक्षा सत्र 2020-21 के मेधावियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज अस्थाना, डॉ. जीएस मिश्रा तथा विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी ने दीप जलाकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
वंश चौधरी ने तलवारों पे सर वार दिए, अंगारों में जिस्म जलाया है... गीत प्रस्तुत लोगों को देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया। पुष्कर दूबे ने जय जय शिव शंकर..., तान्या श्रीवास्तव ने मोरे वंशी बजैया... व अशिता तिवारी ने गलती से मिस्टेक... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में बच्चों ने ह्यूमन रोबोट, वाटर साइकिल, ग्लोबल वार्मिंग, सरकल एवं वर्किंग मॉडल, क्यूब मशीन, जीओ ग्रेफिकल मैप ऑफ इंडिया आदि के मॉडल प्रस्तुत किए। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मेधावियों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापक एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के सह निदेशक आकाश तिवारी व अध्यक्ष पीएन तिवारी एवं कोषाध्यक्ष मीता तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।