फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hanumat Jayanti Mahotsav begins with Rudrabhishek

Balrampur News: रुद्राभिषेक के साथ हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ

Fri, 10 Nov 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hanumat Jayanti Mahotsav begins with Rudrabhishek
बलरामपुर। वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में श्री हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को रुद्राभिषेक के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन अयोध्या से आए संत महंतों ने मानस प्रवचन सुनाते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों का बखान किया।
विज्ञापन

मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास जी महराज ने हवन-पूजन एवं मुख्य यजमान राहुल पांडेय ने रुद्राभिषेक कर श्री हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान ने विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना की। शाम को सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल व नगर पालिका परिषद बलरामपुर के चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने व्यास गद्दी की पूजा-अर्चना की। जानकी बल्लभ मंदिर वृंदावन से आए अगम कृष्ण शास्त्री ने रामचरित मानस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस को सुनने मात्र से भक्तों के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। कहा कि भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम ने बाल्यावस्था से ही मानव कल्याण के लिए जो कार्य किया वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed