{"_id":"638b865ccf02726ae31b4329","slug":"handicap-children-won-21-medals-balrampur-news-lko66012905","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दिव्यांग बच्चों ने 21 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दिव्यांग बच्चों ने 21 पदक जीते
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व दिव्यांग दिवस पर शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विभिन्न परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने सात खेलों में प्रतिभाग कर 21 पदक जीते। मुख्य अतिथि/बीएसए कल्पना देवी ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उतरौला के राजा बाबू प्रथम, गैड़ास बुजुर्ग के नावेद द्वितीय व सदर ब्लॉक के शिवम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में श्रीदत्तगंज की फरीदा पहले, उतरौला की शीबा दूसरे व रेहरा बाजार की अर्पिता तीसरे स्थान पर रहीं।
छात्राओं की ट्राई-साइकिल रेस में ज्योति प्रथम, सरीफुन द्वितीय व गंगा तृतीय स्थान पर रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता में रेहरा बाजार की पूजा मौर्या पहले, उतरौला की राधा दूसरे व कंचन तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
बालक व बालिकाओं की एकसाथ हुई कुर्सी दौड़ में तुलसीपुर की कंचना प्रथम, शहबाद द्वितीय व गैड़ास बुुजुर्ग के मोहम्मद फुरकान तृतीय स्थान पर रहे। गुब्बारा दौड़ में रविंद्र पहले, शहबाज दूसरे व आशियाना तीसरे स्थान पर रहे। टीम स्तर पर हुए रस्साकसी मुकाबले में बी टीम ने जीत दर्ज की।
जिला व्यायाम शिक्षक राधा मोहन पांडेय, राकेश गुप्त व जिला स्काउट मास्टर महमूदुल हक ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस अवसर बीईओ नगर रमेश कुमार वर्मा, एआरपी अरुण मिश्र, समेकित शिक्षा जिला समन्वयक आभा त्रिपाठी, केवी सिंह, विद्याभूषण निषाद, मेराज अहमद, नीलम व प्रतिमा के साथ कई अभिभावक भी मौजूद रहे।
वहीं, विश्व दिव्यांग दिवस पर शनिवार को तराई इनवायरमेंट व गिफ्टेबल्ड फाउंडेशन की ओर से विकास भवन में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम व विशिष्ट अतिथि सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने दीप जलाकर की। विधायक ने कहा कि दिव्यांग जनों के प्रति समाज की विशेष जिम्मेदारी है। सभी को उसका पालन करना चाहिए।
सीडीओ ने दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। जिला दिव्यांग अधिकारी आशीष दीक्षित ने योजनाओं की जानकारी दी। संचालन अजय मिश्र ने किया।