फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Half the city gets submerged in rain, traffic gets disrupted

Balrampur News: बारिश में आधा शहर हो जाता जलमग्न, बाधित होता आवागमन

Fri, 28 Jun 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 28 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Half the city gets submerged in rain, traffic gets disrupted
बलरामपुर/उतरौला। पहाड़ों पर होने वाली बारिश के कारण प्रत्येक वर्ष राप्ती नदी में उफान के चलते जिले में भारी तबाही होती है। बाढ़ आने पर बहराइच व तुलसीपुर रोड के साथ नगर का कई मोहल्ला जलमग्न हो जाता है। सड़कों पर पानी चलने के कारण कई-कई दिनों तक आवागमन बाधित रहता है।
विज्ञापन

बलरामपुर के जलजमाव वाले मोहल्लों में बाढ़ को देखते हुए जलनिकासी की व्यवस्था के लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कई नालों का निर्माण कराया जा रहा है। नाला का निर्माण होने से मोहल्लों में अब जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। उतरौला नगर में भी काशीराम कालोनी आर्यनगर तथा उतरौला नर्सिंग होम के पास बनी नई कालोनी में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर आवागमन होता बाधित
राप्ती नदी में उफान के चलते हर वर्ष नगरवासियों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। बाढ़ आने पर बलरामपुर नगर में बहराइच व तुलसीपुर रोड पर पानी चलने के साथ ही पहलवारा, सिविल लाइन, अचलापुर, घोसियाना, नईबस्ती, श्याम विहार कालोनी, अंधियारी, खलवा, गदुरहवा एवं निबकौनी आदि मोहल्ले जलमग्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह उतरौला नगर के काशीराम कालोनी आर्यनगर एवं नवनिर्मित कालोनी में बारिश होने पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सड़क व संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। बहराइच व तुलसीपुर रोड पर पानी चलने के कारण कई दिनों तक वाहनों का आवागमन भी ठप रहता है।
क्या कहते हैं नगरवासी
-- नगर के मोहल्ला घोसियाना निवासी लकी गुप्त ने बताया कि बाढ़ आने पर मोहल्ले में सड़क की बात तो दूर घरों में भी पानी घुस जाता है। निबकौनी निवासी डॉ. जाहिद खां का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दिनों में घर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। श्याम विहार कालोनी के शुभम गुप्त ने बताया कि लोगों को घर आने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। अचलापुर निवासी साजिद खां का कहना है कि बाढ़ आने पर मोहल्ले में इतना पानी भर जाता है कि सेंट जेवियर्स स्कूल जाने वाले मार्ग पर बने पुल पर भी पानी चलने लगता है।

मोहल्लों में नाले का हो रहा निर्माण
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि बाढ़ के दिनों में नगर के जलजमाव वाले मोहल्लों में नगरवासियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। तुलसीपुर रोड स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज से लेकर डीएवी इंटर कॉलेज तक पक्के नाले का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा नगर बालागंज, पहलवारा, खलवा व अचलापुर वार्ड में भी बड़े नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नाले का निर्माण होने से नगर में जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed