फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Half of the city lost electricity for four hours, 30 thousand people suffering from heat

Balrampur News: चार घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, गर्मी से जूझी 30 हजार आबादी

Wed, 10 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 10 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Half of the city lost electricity for four hours, 30 thousand people suffering from heat
बलरामपुर। विद्युत उपकेंद्र भगवतीगंज पर स्थापित फीडर पैनलों की टेस्टिंग व अनुरक्षण कार्य के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति चार घंटे ठप रही। दोपहर में विद्युत कटौती के चलते भीषण गर्मी में लोग बिलबिलाते नजर आए। बिजली गायब रहने से आधे शहर की करीब 30 हजार आबादी प्रभावित हुई। बिजली न होने से जलापूर्ति भी बाधित रही। जिसके चलते लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर क्षेत्र में स्थापित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भगवतीगंज में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक फीडर पैनलों की टेस्टिंग के साथ अनुरक्षण कार्य कराया गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई थी। आपूर्ति ठप होने से कोतवाली नगर से लेकर डीएम आवास तक, धर्मपुर, बलुहा, गदुरहवा, नहरबालागंज, पानी टंकी व निबकौनी आदि मोहल्लों की बिजली चार घंटे गायब रही। लगभग 30 हजार आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में बिजली न होने से पंखा व कूलर आदि बंद रहे। जिसके कारण लोगों को उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



पेयजल आपूर्ति भी रही बाधित
चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। पाइप लाइन से होने वाली जलापूर्ति दोपहर 12 बजे से नहीं हो सकी। बिजली आने के बाद ही शुरू हो सकी। घर में लगे पानी के मोटर न चलने से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। शहरवासी शकील खां, शहनवाज, विक्की, राजू, संतोष गुप्ता, अनिल कसौधन व परवेज आलम आदि ने बताया कि चार घंटे बिजली व पानी को तरसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनुरक्षण कार्य के चलते बाधित रही विद्युत आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्र भगवतीगंज में फीडर पैनलों की टेस्टिंग व अनुरक्षण कार्य कराए जाने के कारण चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। अनुरक्षण कार्य की सूचना पहले ही उपभोक्ताओं को दे दी गई थी। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।
- बाल कृष्ण, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed