{"_id":"61cb5937653a7b142e760603","slug":"gyapan-balrampur-news-lko6109840175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर के सदर ब्लाक में राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। तीन माह में जिले में तीन ग्राम प्रधानों की हत्या होने से प्रधानों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को जिले के सभी ब्लॉकों के प्रधानों ने सदर ब्लाक सभागार में बैठक कर विरोध जताया। ग्राम प्रधानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कामकाज ठप कर प्रधान आंदोलन शुरू कर देंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने राज्यमंत्री पल्टूराम को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष शांतिभूषण शुक्ला ने कहा कि तीन माह में जिले के तीन ग्राम प्रधानों की हत्या कर दी गई। जिले में ग्राम प्रधानों की लगातार हो रही हत्याओं से ग्राम प्रधान सहमे हुए हैं। ग्राम प्रधानों का कहना है कि अधिकांश चकमार्गों व सरकारी जमीनों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। चकमार्ग पर मिट्टी पटाई के समय आस-पास के लोग विरोध करते हैं। प्रधान इन समस्याओं का समाधान कराने के लिए एसडीएम व प्रभारी निरीक्षकों को शिकायती प्रार्थना-पत्र देता है तो पुलिस व प्रशासन समस्या का समाधान कराने में टाल मटोल करती है।
इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। प्रधानों की सुरक्षा के लिए उन्हें शस्त्र लाइसेंस निर्गत कराया जाए। बैठक को ब्लाक अध्यक्ष तुलसीपुर जगदंबा मिश्रा, कुलदीप सिंह, राहुल तिवारी व जगदीश शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। बैठक के बाद ग्राम प्रधानों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन राज्यमंत्री पल्टूराम को सौंपा। राज्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों को समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान महेश सिंह, महेश मिश्रा, अभय मिश्रा, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद सहनवाज व पुनीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने दी श्रद्धांजलि
महराजगंज तराई के रूपनगर गांव में बीते दिनों गोली मारकर ग्राम प्रधान राधेश्याम वर्मा की हत्या किए जाने पर ग्राम प्रधानों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को तुलसीपुर विकास खंड के कौवापुर में बैठक कर ग्राम प्रधानों ने हत्यारों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ग्राम प्रधानों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महामंत्री मोईद खां, तुलाराम, नंद कुमार, सूर्यलाल व केके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।