फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Guru Gorakshanath Health Service Yatra will start from 75 villages

Balrampur News: 75 गांवों से निकलेगी गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा

Mon, 30 Dec 2024 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Guru Gorakshanath Health Service Yatra will start from 75 villages
बलरामपुर। आरएसएस कार्यालय केशव उद्यान में सोमवार को गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार करके लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत नेपाल सीमा से सटे 75 गांवों में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता आरएसएस के अवध प्रांत प्रचारक कौशल ने की। यात्रा के संयोजक राम कृपाल शुक्ल ने बताया कि भारत-नेपाल के सीमावर्ती हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक के 75 गांवों से स्वास्थ्य सेवा यात्रा निकलेगी। गांवों में कैंप लगाकर मरीजों की जांच व उपचार के साथ दवा का वितरण किया जाएगा। देवीपाटन मंदिर में स्वास्थ्य मेला के संयोजक व नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि लखनऊ मेडिकल कॉलेज के 50 चिकित्सक कैंप व मेले में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करके उपचार करेंगे। मेडिकल कैंप से 20 हजार मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा दिलाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर विभाग प्रचारक प्रवीण, संघ चालक सौम्य, जिला प्रचारक जितेंद्र, अभिमन्यु, किरीट मण, नील मणि, गयादीप, अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री रवि मिश्रा, वरूण सिंह मोनू व सीमा जागरण मंच के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed