{"_id":"6772b6dc248793180e0dbf5e","slug":"gulam-raja-and-sunita-won-the-100-meter-race-balrampur-news-c-99-1-slko1018-119012-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 100 मीटर दौड़ में गुलाम राजा व सुनीता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 100 मीटर दौड़ में गुलाम राजा व सुनीता ने मारी बाजी
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को पीएमश्री विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 17 पीएमश्री विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईआएस मृदुला आनंद, बीएसए शुभम शुक्ला व जिला सूचना अधिकारी आशुतोष ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गुलाम राजा ने प्रथम, बृजमोहन ने द्वितीय व अंगद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सुनीता को पहला, सोनी को दूसरा व अनामिका को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बृजमोहन ने पहला, आलोक ने दूसरा व आनंद राव ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में प्रियंका को प्रथम, ममता को द्वितीय व सुमित्रा को तृतीय स्थान मिला। कबड्डी बालक वर्ग में धुसाह एवं बालिका वर्ग में नगवा की टीम विजेता बनी। खो-खो प्रतियोगिता में धुसाह की टीम पहले व महुआधनी की टीम दूसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक में धुसाह के रामजी पांडेय और गोला फेंक में धर्मेंद्र पांडेय प्रथम स्थान पर रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहजौरा रेहरा बाजार की टीम पहले व विशंभरपुर श्रीदत्तगंज की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर सदर शिक्षा क्षेत्र के बीईओ रामचंद्र, तुलसीपुर के सियाराम वर्मा, डीसी मोहित देव, जिला व्यायाम शिक्षक राधा मोहन पांडेय, सौभाग्य पाठक, नवीन सिंह, अनुराग रस्तोगी, सिद्धनाथ पांडेय, अमित सिंह, प्रज्ज्वल दीक्षित, अमित कश्यप, अजीत पासवान, वैभव ओझा, अभिषेक पांडेय, विभा एवं अर्जुन सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।