फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Grief and anger everywhere on the death of daughter

बिटिया की मौत पर हर तरफ गम और गुस्सा

Thu, 01 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Grief and anger everywhere on the death of daughter
बलरामपुर के मेजर चौराहे पर सीएम का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में गत मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा की मौत पर गुरुवार को जिले में चारों ओर गुस्से व गम का माहौल दिखा। कांग्रेसियों ने मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए और सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।
विज्ञापन

वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर हाथरस व गैसड़ी के मामले को सरकार की विफलता बताया और मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा। अन्य कई दलों के नेताओं ने भी बिटिया के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा घटना की घोर निंदा करते हुए आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रा के साथ हुई दरिंदगी को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सचिव सैफ अली नकवी के साथ गुरुवार को नगर के रिश्ता दरबार में मीटिंग की। मीटिंग खत्म होते हुए कांग्रेसी छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर आक्रोशित हो गए। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह दीपांकर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाते मेजर चौराहे पर पहुंच गए वहां पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प भी हुई। नवागत सीओ सिटी वरुण मिश्र ने कांग्रेसियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। मौके पर आरिफा उत्साही, पीसीसी सदस्य डॉ. पंकज गुप्ता, विनय मिश्र, हारिश बिन खालिद, जमील मंसूरी, डॉ. हामिद व प्रदीप मिश्र सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे। उधर घटना को लेकर बसपा नेता जेबा रिजवान बुधवार शाम छात्रा के घर पहुंची। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। जेबा ने बदहाल कानून व्यवस्था और प्रदेश में बेटियों पर लगातार हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
छात्रा के घर पहुंचे सपा नेता व पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून पर कानून बनाने का नाटक कर रही है। प्रदेश में अपराध व अपराधी बेखौफ हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। पुलिस मनमानी कर रही है। इधर बलरामपुर में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल, पूर्व जिला सचिव संजय यादव, छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शानू खान आदि ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अंकुर यादव को सौंपा। ज्ञापन में हाथरस व गैसड़ी बाजार में बेटियों के साथ हुई दरिंदगी की कठोर शब्दों में निंदा की।
ओंकार पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख की सहायता और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व मकान दे। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। इस अवसर पर इकबाल जावेद, रंजीत तिवारी, अजीत उपाध्याय, महेंद्र यादव व महादेव साहू समेत तमाम सपाई मौजूद रहे। बिटिया के घर पहुंचकर भाजपा नेता कृष्ण कुमार गिहार, भाजयुमो पदाधिकारी, बहुजन मुक्ति पार्टी के मनोज कुमार बौद्ध, बहुजन मुक्ति मोर्चा आदि लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने के लिए हर संभव आंदोलन करने का भरोसा दिलाया।

कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हुई धक्का-मुक्की
बलरामपुर। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार मृत छात्रा के घर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने तुलसीपुर स्थित बलरामपुर चौराहे पर रोक लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, पीसीसी सदस्य पंकज गुप्ता, बलरामपुर के प्रभारी प्रदेश सचिव सैफ अली नकवी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह, अफरोज, रुपेंद्र त्रिपाठी, मोबीन खान, अभिनंदन सिंह, शुभम, अनुराग व विकास यादव को पुलिस ने बिटिया के घर नहीं जाने दिया। इसी बात को लेकर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed