फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gram Panchayats received a gift of 830 crores

Balrampur News: ग्राम पंचायतों को मिली 830 करोड़ की सौगात

Sat, 02 Aug 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats received a gift of 830 crores
बलरामपुर के ​​शिवानगर गांव में मनरेगा के तहत कराया गया इंटरलॉकिंग ।-संवाद
बलरामपुर। ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 का सरकार ने 830 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस बजट से जिले के सैकड़ों गांवों में चल रहे पंचायत भवन, चकरोड, खड़ंजा, आंगनबाड़ी केंद्रों और शौचालय के निर्माण को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही, इससे गांवों में रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे।
विज्ञापन

मनरेगा का यह बजट ऐसे समय आया है जब गांवों में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष पनप रहा था। अब बजट जारी होने से न केवल निर्माण कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि मजदूरी के लिए इंतजार कर रहे ग्रामीणों को भी काम मिलेगा। गांवों के सामाजिक ढांचे को मजबूत करने वाले इन कार्यों से स्थानीय संसाधनों का उपयोग भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत कार्यों की मॉनिटरिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ग्रामीणों को समय से भुगतान हो, इसके लिए तकनीकी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी तेज किया जा रहा है। सदर ब्लॉक निवासी रामऔतार, उतरौला के श्रीदत्तगंज निवासी शंभू यादव और गैसड़ी की मंजू देवी ने बताया कि मनरेगा के तहत गांव में रोजगार मिलने से अब बाहर पलायन की जरूरत नहीं है। वहीं, निर्माण कार्यों से गांव की सूरत भी बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरे कार्य होंगे पूरे
शासन द्वारा जारी बजट से गांवों में अधूरे पड़े पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय व आंगनबाड़ी केंद्र जैसे कार्य पूर्ण हो सकेंगे। इससे गांवों में विकास होगा और ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेगी।
- सुशील कुमार अग्रहरि, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed