{"_id":"698b00a67d2f9cde560940b0","slug":"governor-reached-balrampur-and-inaugurated-chancellor-garden-and-sarovar-at-maa-pateshwari-university-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राज्यपाल ने मां पाटेश्वरी विवि में कुलाधिपति वाटिका-सरोवर का किया लोकार्पण, जारी परियोजनाओं की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राज्यपाल ने मां पाटेश्वरी विवि में कुलाधिपति वाटिका-सरोवर का किया लोकार्पण, जारी परियोजनाओं की समीक्षा की
Tue, 10 Feb 2026 03:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Feb 2026 03:26 PM IST
सार
बलरामपुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति वाटिका व सरोवर का लोकार्पण किया। साथ ही 150 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा लिया।
विज्ञापन
बलरामपुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मंगलवार को बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित कुलाधिपति वाटिका एवं सरोवर का लोकार्पण किया। इसके बाद लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करके उनकी प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
राज्यपाल का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11:50 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह सीधे विश्वविद्यालय परिसर पहुंचीं। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक सहित अन्य निर्माणाधीन संरचनाओं को देखा। कार्यों की गुणवत्ता व गति पर संतोष व्यक्त किया। निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके उपरांत समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक नवाचार, पाठ्यक्रम विकास, सांस्कृतिक एवं धार्मिक अध्ययन तथा मंडल की एतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विशेष प्रोजेक्ट्स की जानकारी प्रस्तुत की। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ शोध एवं नवाचार का केंद्र बनाया जाए।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने राज्यपाल को संस्थान की अब तक की प्रगति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया गया है। बैठक में चैत्र नवरात्र के दौरान मुख्य प्रशासनिक भवन के संभावित लोकार्पण को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन