फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   government will give economic help for surgery of physical handicap

दिव्यांगजनों को ऑपरेशन के लिए मिलेगी सरकारी सहायता

Thu, 16 Jul 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
government will give economic help for surgery of physical handicap
बलरामपुर। शारीरिक विकलांगता वाले दिव्यांगजनों को ऑपरेशन कराने के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शल्य चिकित्सा अनुदान योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों की दिव्यांगता दूर की जाएगी। योजना के तहत 22 प्रकार के ऑपरेशन के लिए 10 हजार रुपये से लेकर 6 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने 22 प्रकार के ऑपरेशन से दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 22 में से 21 प्रकार के ऑपरेशन के लिए अनुदान की अधिकतम सीमा 10 हजार रुपये निर्धारित है वहीं कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए अनुदान की अधिकतम सीमा 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ व बीएसए को निर्देश दिया है कि दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता को दूर करने के लिए उनका चिन्हांकन करें। चिन्हांकित बच्चों की सूची हरहाल में 31 जुलाई तक मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed