{"_id":"6150ac828ebc3e0de65e3588","slug":"government-schemes-will-bring-reforms-in-the-lives-of-minorities-balrampur-news-lko597394867","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाएं अल्पसंख्यकों के जीवन में लाएंगी सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाएं अल्पसंख्यकों के जीवन में लाएंगी सुधार
विज्ञापन
बलरामपुर। सरकारी योजनाएं अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगी। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बढ़-चढ़कर लेना होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
यह बातें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज खान ने बीते दिन यूपी होटल सभागार में जिला स्तरी अधिकारियों के बैठक को संबोधित करते हुए कही। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।
ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर राकेश कुमार जायसवाल को निर्देश दिया कि नगर के सभी वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें। वार्डों के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नालियों में कीटनाश्क दवाओं का नियमित छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने आयोग के सदस्य के समक्ष अल्पसंख्यकों के संचालित की जा रही योजनाओं को रखा। जिला स्तरीय कमेटी का गठन कर अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को लाभ दिलाने का आयोग के सदस्य ने सुझाव दिया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र व बीएसए डॉ. रामचंद्र आदि मौजूद रहे।