फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Government gets 141 poor daughters married

सरकार ने 141 गरीब बेटियों के पीले कराए हाथ

Sat, 05 Dec 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Government gets 141 poor daughters married
बलरामपुर के सदर ब्लाक में सामूहिक विवाह के दौरान आशीर्वाद देते सदर विधायक पल्टूराम व अन्य - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। प्रदेश सरकार ने जिले के 141 गरीब बेटियों के हाथ पीले कराए हैं। बेटियों की शादी पर 71.91 हजार रुपये खर्च किये गए हैं। सभी बेटियों की शादियां उनके धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कराई गई। जनप्रतिनिधियों ने समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। चार ब्लॉकों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया गया। 35-35 हजार रुपये सभी बेटियों के बैंक खातों में भेजे गए है। 10-10 हजार रुपये के जेवर, कपड़े व अन्य सामान दिए गए है। छह-छह हजार रूपये गाने-बजाने, खाने-पीने व टेंट आदि पर खर्च किये गए हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 34 गरीब बेटियों की शादियां कराई गई। मंडप में सदर विधायक पल्टूराम, अंगद सरन गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, बृजेंद्र तिवारी, बीडीओ राजेश कुमार व एडीओ पंचायत अशोक कुमार दूबे आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सभी बेटियों की शादियां उनके धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कराई गई जिसमें हिंदू धर्म के बेटियों की शादी पंडितों ने, मुस्लिम समुदाय के बेटियों की शादी मौलवी आदि ने कराई है।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक परिसर में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव व बीडीओ सागर सिंह की मौजूदगी में 31 गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले कराए गए। विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल वर-वधू को जीवन भर साथ रहने का आशीर्वाद दिया। उतरौला ब्लॉक परिसर में विधायक राम प्रताप वर्मा व डीडीओ गिरीश कुमार पाठक आदि की मौजूदगी में 46 बेटियों के हाथ पीले कराकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। गैसड़ी ब्लॉक परिसर में विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के भाई डीडीसी मिथिलेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि दयाराम प्रजापति, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम कुमार जायसवाल, अय्यूब खां आदि व बीडीओ सुमित कुमार की मौजूदगी में 30 गरीब परिवार के बेटियों की शादियां कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed