{"_id":"6016d74a8ebc3e340557cda2","slug":"gorakhpur-and-lucknow-team-won-hockey-match-balrampur-news-lko562514711","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर व लखनऊ की टीम ने जीता हॉकी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर व लखनऊ की टीम ने जीता हॉकी मैच
विज्ञापन
बलरामपुर। अंधियारी बाग हॉकी फील्ड पर रविवार को मोहम्मद लईक खान मेमोरियल राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन इस्लामिया इंटर कॉलेज गोरखपुर एवं सरदार बहादुर सिंह हॉकी क्लब लखनऊ की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। गोरखपुर के खिलाड़ी आमिर व लखनऊ के गौरव यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर के प्रतिनिधि शाबान अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच इस्लामिया इंटर कॉलेज गोरखपुर एवं गोंडा के बीच खेला गया। गोरखपुर की टीम ने दो के मुकाबले छह गोल करके मैच जीत लिया। गोरखपुर के खिलाड़ी आमिर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मैच सरदार बहादुर सिंह हॉकी क्लब लखनऊ एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने चार गोल से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। गौरव को मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान आफताब अहमद, दिनेश चौधरी, शोएब खान, आफताब राईनी, सलीम मुस्तफा, समीर खान जीशान अंसारी, मोहम्मद लईक, हसन कुरैशी, अजीत तिवारी व ओवैश मेकरानी सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।