फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Goods being sold at double prices in the Corona era

कोरोना काल में दोगुने दामों पर बेचे जा रहे सामान

Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Goods being sold at double prices in the Corona era
बलरामपुर। कोरोना काल में कारोबारियों का कारोबार चमक रहा है। दोगुने दामों पर दुकानों से सामान बेचे जा रहे है। एक्सपायरी सामान भी धड़ल्ले से बिक रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में कारोबार करने वाले लोग आपदा में अवसर का लाभ उठाकर लोगों को ठग रहे है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर दोगुने दामों पर सामानों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के निवासी लालमणि, स्वामीनाथ, रामदेव व ध्रुव कुमार आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि कोरोना काल में लोग सामानों को दोगुने दामों में बेंच रहे है।
विज्ञापन

आपदा में अवसर का लाभ उठाकर लोगों को ठगा जा रहा है। हरैया व ललिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण बाजार महमूदनगर, हरैया, बरदौलिया, मणिपुर, शिवपुरा व लालपुर चौराहा आदि में कारोबारी दोगुने दामों में खाने-पीने वाले सामानों की बिक्री कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगे दामों के साथ-साथ एक साल पुराने एक्सपायरी सामानों को भी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है जिसका सेवन करने से लोगों की सेहत खराब हो सकती है। इन लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस संबंध में डीएम श्रुति ने बताया कि तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में भ्रमण कर महंगें दामों व एक्सपायरी सामानों की बिक्री करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई करें।

साथ ही डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में निरीक्षण कर अधिक दाम व एक्सपायरी सामानों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed