{"_id":"5d7928cb8ebc3e01567f081e","slug":"give-information-about-criminals-get-thousand-rupees-reward-balrampur-news-lko480911759","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों की दें सूचना, पाएं हजार रुपये इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों की दें सूचना, पाएं हजार रुपये इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध कट्टा, पिस्टल व चोरी के वाहनों की सूचना देने वालों को एक हजार रुपये का पुलिस विभाग की तरफ से नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। एसपी ने पुरुष व महिला कांस्टेबल को गांव-गांव मुनादी कराने की भी जिम्मेदारी सौंपी है।
एसपी देवरंजन वर्मा ने बुधवार को परिसर में महिला व पुरुष पुलिस अफसरों एवं कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाए। संबंधित थाना क्षेत्र में संचालित बैंकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अफसरों व कर्मियों की टीमें संपर्क करें।
संपर्क के दौरान समन्वय स्थापित कर सायरन बजाकर अभ्यास करें। बैंकों के सायरन में खामियों को तत्काल दूर कराएं। बैंक प्रबंधकों को बताए कि माह में कम से कम एक बार बैंक ग्राहकों के साथ बैठके आयोजित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाए। जिले में चार घंटे पेट्रोल पंपों पर वाहनों की चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एसपी ने कठोर कार्रवाई की चेेतावनी दी है। अपराधियों को पकड़वाने में मदद करने वालों को एसपी ने एक हजार रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है और साथ ही नाम गुप्त रखने की बात कही है। गांवों में महिला व पुरुष कांस्टेबल की टीमें मुनादी करके लोगों को जागरुक करेंगे।