{"_id":"621bc51bb86ce022d91d00a9","slug":"girls-will-become-empowered-by-learning-taekwondo-balrampur-news-lko619701995","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडों सीखकर सशक्त बनेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडों सीखकर सशक्त बनेंगी छात्राएं
विज्ञापन
बलरामपुर। महिला एवं यौन उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ की तरफ से एमएलके महाविद्यालय में सात दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 80 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला के अंतिम दिन गुरुवार को छात्राओं को कोच पुष्पा पांडेय ने फ्रंट किक, साइड किक, राउंड किक व पंच आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी छात्राओं को इन विधाओं का अभ्यास भी कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कहा कि ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की इन विधाओं को सीखकर छात्राएं आत्मरक्षा में निपुण हो सकती है। छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए महाविद्यालय में आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान महिला एवं यौन उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. वीणा सिंह एवं सदस्य डॉ. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. अशोक कुमार व आकांक्षा त्रिपाठी आदि ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए तमाम टिप्स दिए।