फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Girls make dreams come true by going to school

स्कूल जाकर सपने साकार करें बेटियां

Sat, 27 Aug 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Girls make dreams come true by going to school
बलरामपुर। महिला सुुरक्षा को लेकर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को नगर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। इसमें बेटियों ने अधिकारियों से सुरक्षा से संबंधित तमाम सवाल पूछे। अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासा शांत की।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ सीओ सिटी दरवेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। कुछ मां-बाप बेटे और बेटियों में फर्क करते हैं लेकिन बेटियां चाहें तो अपने दम पर ये साबित कर सकती हैं कि वह बेटों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

साइंस हो या पॉलिटिक्स या फिर मेडिकल, हर क्षेत्र में बेटियां सर्वोच्च स्थान पर पहुंचकर नाम रोशन कर रही हैं। ये हौसला देश की हर बेटी में होना चाहिए। सीओ की बातों से प्रभावित होकर छात्रा रितिका उपाध्याय व विभा प्रजापति ने सवाल पूछा कि हमें स्कूल जाते समय यदि कोई मनचला परेशान करे तो क्या करना चाहिए। इस पर सीओ ने कहा कि पुलिस आपके साथ है। यूपी-112, वीमेन पावर लाइन 1090 अथवा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर फोन करके सहायता ली जा सकती है। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और मनचलों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष ममता सिंह यादव ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम सादे कपड़ों में मौजूद रहती है। बेटियां बेझिझक होकर विद्यालय जाएं और अपने सपनों को साकार करें।
विद्यालय की संस्थापक सरोज उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र व समाज की तरक्की के लिए बेटियों का आत्मनिर्भर होना जरूरी है और ये तभी संभव है जब बेटियां उच्च शिक्षा ग्रहण करें। प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बेटियों को अपने अधिकारों की जानकारी होना अति आवश्यक है।

प्रबंधक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर ऊषा चौहान, जूली पांडेय, पल्लवी शुक्ला, शिवांगी कसौंधन, शालिनी सोनी, श्वेता मिश्रा, प्रमिला पांडेय, सोनम मिश्रा तथा एंटी रोमियो टीम के संजीव कुमार, मनप्रीत कौर, सोनम अवस्थी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed