फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Girl injured in leopard attack, dies

Balrampur News: तेंदुए के हमले में बालिका घायल, मौत

Thu, 11 May 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 11 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Girl injured in leopard attack, dies
पचपेड़वा (बलरामपुर)। भाभर रेंज के कुशमहर गांव में बुधवार की रात घर के सामने खेल रही बालिका को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तेंदुए के हमले से गांव में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पचपेड़वा मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर कुशमहर गांव में लालमन की सात वर्षीय बेटी रागिनी घर के सामने सहेलियों के साथ रात करीब नौ बजे खेल रही थी। तभी तेंदुए ने उसपर हमला कर जंगल की तरफ घसीटकर ले जाने लगा। अन्य बालिकाओं ने शोर मचाया तो वह उसे छोड़कर जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

हमले में बालिका का गला कट गया था और वह बेहोश हो गई थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में बालिका की मौत हो गई। इससे परिजन शोक में डूब गए। तेंदुए के हमले से कुशमहर सहित आसपास के गांवों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ एमबी सिंह का कहना है कि रेंजर कोटेश त्यागी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर है। हर एक बिंदु पर जानकारी जुटाई जा रही है। गांव में पिंजरा भी लगवाया गया है। लोगों को एक साथ निकलने के लिए कहा गया है।

पहले भी जा चुकी है जानें
तेंदुए के हमले की एक साल के भीतर कई घटनाएं हो चुकी हैैं। रमवापुर में तेंदुए ने एक लड़की को मार दिया था। बिशुनपुर कोडर, मझगवां, रेहला में भी तेंदुए के हमले में एक-एक की जान जा चुकी है। रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed