{"_id":"667da93a28b14d5444098ca2","slug":"gic-could-not-be-built-in-10-years-children-go-to-study-10-km-away-balrampur-news-c-99-1-brp1002-111174-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 10 साल में नहीं बन पाया जीआईसी, बच्चे 10 किमी दूर पढ़ने जाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 10 साल में नहीं बन पाया जीआईसी, बच्चे 10 किमी दूर पढ़ने जाते
Thu, 27 Jun 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लाॅक के चैनपुर बड़ेरिया गांव में 3.14 करोड़ रुपये से बन रहा राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे 10 किलोमीटर दूर तुलसीपुर पढ़ने के लिए जाते हैं। साल 2014 जीआईसी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। तुलसीपुर ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर राजकीय इंटर कॉलेज का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीण मुन्ना पांडेय, मीना, दुलारमती, पुष्पा, ग्राम प्रधान मुन्ना, पंकज सिंह, अनूप सिंह, बड़ेलाल, छेदी यादव, मोतीलाल, श्रवण, अकीकुल खान व जुमाई अंसारी ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि 4 मार्च 2014 को तुलसीपुर ब्लाॅक के चैनपुर बड़ेरिया गांव में 3.14 करोड़ रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज का भवन निर्माण कराने के लिए शिलान्यास किया गया था। इसके बाद भवन का निर्माण कराया गया। काफी कुछ काम हो गया। कुछ काम शेष है। ग्राम प्रधान अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि यहां के बच्चे 10 किलोमीटर दूर तुलसीपुर पढ़ने जाते हैं। कई बार राजकीय इंटर कॉलेज के संचालन की मांग की गई, लेकिन भवन हैंडओवर नहीं कराया जा सका है। यहां के बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इन गांवों के बच्चों को मिलेगा लाभ
-तुलसीपुर ब्लाॅक के चैनपुर बड़ेरिया गांव में राजकीय इंटर कॉलेज का संचालन शुरू होने से 15 से अधिक गांवों के बच्चों को लाभ मिलेगा। चैनुपर बड़ेरिया के साथ ही उसके आसपास के गांव गोपालपुर, मकुनहवा, नवानगर, जरवा, बनगाई, महदेइया, बघेलखंड, माधौडीह व मोतीपुर सहित 12 से अधिक गांवों के बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बजट न मिलने से हैंडओवर आई दिक्कत
-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि तुलसीपुर ब्लॉक के चौहत्तर कला के मजरा चैनपुर बडेरिया गांव में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण सीएंडडीएस कार्यदाई संस्था करा रही है। संस्था को करीब 33 लाख रुपये शासन से नहीं मिला है, जिसके चलते भवन के अंदर कुछ कार्य अधूरा है। बजट मिलते ही छूटा काम पूरा कराकर संबंधित विभाग को हैंडओवर करा दिया जाएगा।
विभाग को दो बार लिखा गया पत्र
-जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि तुलसीपुर ब्लॉक के चैनपुर बड़ेरिया गांव में राजकीय इंटर कॉलेज का भवन हैंडओवर कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को दो बार पत्र लिखा जा चुका है। भवन हैंडओवर होते ही इंटर कॉलेज का संचालन शुरू करा दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी।
तलब की गई रिपोर्ट
-तुलसीपुर ब्लाॅक के चैनपुर बड़ेरिया गांव में राजकीय इंटर कॉलेज के हैंडओवर को लेकर रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने पर विभाग को भवन हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
-संजीव कुमार मौर्य, सीडीओ