फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Get up early, exercise and study with concentration: CM

जल्दी उठिए, व्यायाम करिए और एकाग्र होकर पढि़ए : सीएम

Tue, 21 Mar 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Get up early, exercise and study with concentration: CM
तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में थारु बच्चों से संवाद करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
बलरामपुर। देवीपाटन मंदिर में मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थारु बच्चों से मुलाकात की। एक-एक बच्चे से परिचय पूछने के साथ ही भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। साथ ही बच्चों से कहा कि भोर में जल्दी उठिए, व्यायाम करिए और एकाग्र होकर पढ़ाई करिए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में संचालित थारु जनजातीय छात्रावास में रह रहे 100 बच्चों की पाठशाला मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री ने लगाई। एक-एक बच्चे से पूछा कि वह कहां का है, घर के लोग कैसे हैं, परिवार में सब ठीक है। साथ ही उन्होंने पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएम ने छात्रावास के माॅनीटर विजय से कहा कि कोई समस्या हो तो बेहिचक बताओ। जवाब मिला, सब कुशल है। सीएम ने फिर पूछा कि गांव में परिवार में लोग कैसे हैं, इस पर विजय ने कहा कि सब ठीक-ठाक हैं। बाद में सीएम ने बच्चों से कहा कि शरीर का स्वस्थ रहना आवश्यक है। इसलिए सभी नियमित व्यायाम करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करें। अनुशासन में रहें। इससे जीवन में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। इस मौके पर महंत मिथिलेश नाथ योगी, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव शशांक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed