{"_id":"60a14f208ebc3e0a8a525acc","slug":"get-the-corona-vaccine-registered-for-free-from-the-common-service-center-balrampur-news-lko5783082191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमन सर्विस सेंटर से निशुल्क कराएं कोरोना टीका का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमन सर्विस सेंटर से निशुल्क कराएं कोरोना टीका का पंजीकरण
विज्ञापन
बलरामपुर। कॉमन सर्विस सेंटर से कोरोना टीका का पंजीकरण निशुल्क किया जा रहा है। 18 से 45 वर्ष के लोगों को पंजीकरण कराने के लिए पहचान पत्र देना होगा। टीकाकरण में पंजीकरण कराने के लिए सात में से किसी एक पहचान पत्र को देना होगा।
जिले के 600 कॉमन सर्विस सेंटरों पर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक तीन हजार से अधिक लोगों ने कोरोना टीकाकरण कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटरों पर पंजीकरण कराया है।
सीएचसी ई गर्वनेंस के जिला प्रबंधक लोकेश प्रताप यादव ने रविवार को बताया कि एक मई से पूरे जिले में 18 से 45 वर्ष तक के लोगों को कोरोना टीकाकरण कराने के लिए जिले के 600 कॉमन सर्विस सेंटरों पर पंजीकरण कराने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अब तक तीन हजार से अधिक लोगों ने कोरोना टीकाकरण कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटरों से निशुल्क पंजीकरण कराया है। कोरोना महामारी से आम जनमानस को बचाने के साथ-साथ हो रहे नुकसान से भी निजात दिलाने के लिए टीकाकरण कराने का अभियान चलाया जा रहा है।
पहले 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों लोगों का कॉमन सर्विस सेंटरों पर पंजीकरण निशुल्क किया जा रहा था। एक मई से 18 वर्ष से अधिक लोगों का टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। कोरोना टीकाकरण कराने से पहले पंजीकरण कराने की जरुरत है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण होना है।
जिले भर में संचालित किए जा रहे कॉमन सर्विस सेंटर की तरफ से ग्रामीणों को टीकाकरण कराने के लिए मुफ्त पंजीकरण कराने का अभियान चलाया जा रहा है। जिले के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर गांव के लोग अपना व अपने परिवार का टीकाकरण कराने के लिए मुफ्त में पंजीकरण करा सकते है जिससे टीकाकरण के लिए तारीख व स्थान निर्धारित हो जाए।
टीकाकरण कराने के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन पासबुक, एनपीआर स्मार्ट कार्ड व वोटर आईडी कॉमन सर्विस सेंटर पर लाना होगा तभी पंजीकरण किया जा सकेगा।