फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   General patients should not come to the hospital, consult on the phone

सामान्य मरीज न आएं अस्पताल, फोन पर लें सलाह

Thu, 13 May 2021 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
General patients should not come to the hospital, consult on the phone
बलरामपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य बीमारियों वाले मरीजों से अस्पताल में न आने की अपील की है। सीएमओ ने मोबाइल नंबर जारी कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने चिकित्सकों से फोन करने वालों को इलाज संबंधी परामर्श देने का निर्देश दिया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पतालों में भीड़ न जुटे इसके लिए टेली मेडिसिन सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने गुरुवार को बताया कि कोरोना महामारी के चलते अस्पतालों में भीड़ न जुटे इसके लिए जिले में टेली मेडिसिन सेवा शुरु की गई है। आम जनमानस घर बैठे चिकित्सकों से उनके मोबाइल पर फोन कर इलाज संबंधी परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. महताब आलम के मोबाइल नंबर 9451868696, सर्जन डॉ. अरुण कुमार के मोबाइल नंबर 8317039574, बाल रोग विशेषज्ञ एसके वर्मा के मोबाइल नंबर 9452805112, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नगमा खान के मोबाइल नंबर 7007949711, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अरविन्द कुमार यादव के मोबाइल नंबर 9838851975 पर संपर्क करें।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके वाजपेई के मोबाइल नंबर 7525086121, आई सर्जन डॉ. सुनील कुमार के मोबाइल नंबर 7398424957 और पैथोलॉजिस्ट डॉ. पूजा शुक्ला के मोबाइल नंबर 7225996471 पर फोन करके मरीज सलाह ले सकते हैं। जिला महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माही कीर्ति के मोबाइल नंबर 7014975282 व डॉ. आरके सिंह के मोबाइल नंबर 9415188393 पर संपर्क कर चिकित्सकीय सेवा ली जा सकती है।

सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज डॉ. गिरधर चौहान के मोबाइल नंबर 9456066878 व डॉ. राम भरत के मोबाइल नंबर 9473594133 पर फोन करके चिकित्सा संबंधी परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed