{"_id":"62e2c7cb28eb8b0612292a7f","slug":"gasdi-kotwal-tops-in-disposal-of-complaints-balrampur-news-lko641616973","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में गैसड़ी कोतवाल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में गैसड़ी कोतवाल अव्वल
विज्ञापन
बलरामपुर। आम जनता के साथ पुलिस का रवैया कैसा हो, इसके लिए अंक निर्धारित किए जा रहे हैं। हर माह सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों की रैंकिंग जारी की जा रही है। एडीजी जोन कार्यालय से जारी की गई जून माह की रैंकिंग में जिले में गैसड़ी कोतवाल शिकायतों के निस्तारण में अव्वल हैं।
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने गुरुवार को बताया कि एडीजी जोन गोरखपुर की ओर से 15 जिलों के कोतवाली व थानों में जन सुनवाई से जुड़े मामलों की आम जनता से वोटिंग कराकर रैंक जारी की जा रही है। जोन कार्यालय से जून माह की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें सभी कोतवाली व थानों को सीधे वोटिंग के साथ ट्वीटर के माध्यम से भी फीडबैक प्राप्त किया गया है। आईजीआरएस, एफआईआर, एनसीआर, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन आदि बिंदुओं पर जनता से फीडबैक लेकर उनका विश्लेषण किया गया और रैंक प्रदान की गई है।
जिले की रैंकिंग में गैसड़ी कोतवाल ओमप्रकाश सिंह चौहान की कार्यप्रणाली पर आईजीआरएस में 80, ट्वीटर पोल में 59, सीधे पोल में 96.90, एफआईआर में 100 व पासपोर्ट में 70 फीसदी लोगों ने संतोषजनक बताया है। गैसड़ी कोतवाल को 81.28 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुुआ है। जरवा कोतवाल पवन कुमार कनौजिया को 70.87 फीसदी के साथ दूसरा व नगर कोतवाल संजय कुमार दुबे को 68.64 फीसदी के साथ तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
देहात कोतवाल राजकुमार सरोज चौथे, ललिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी पांचवें, सादुल्लाहनगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह छठे, गैड़ास बुजुर्ग थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर सातवें, महराजगंज तराई थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह आठवें, रेहरा बाजार थानाध्यक्ष ओपी चौहान नौवें व पचपेड़वा थानाध्यक्ष आलोक राव दसवें स्थान पर रहे हैं। श्रीदत्तगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय 11वें, हरैया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय 12वें, तुलसीपुर थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह 13वें, गौरा चौराहा थानाध्यक्ष विनय कुमार यादव 14वें व कोतवाल उतरौला अनिल सिंह 15वें स्थान पर रहे हैं।