{"_id":"655cfbc575cebc81c30aef24","slug":"fuel-will-soon-be-available-from-compressed-biogas-plant-balrampur-news-c-99-1-slko1018-4628-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट से जल्द मिलेगा ईंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट से जल्द मिलेगा ईंधन
Wed, 22 Nov 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सिरसिया में बायोगैस प्लांट का निरीक्षण करते डीएम अरविंद सिंह।
बलरामपुर। सदर तहसील के सिरसिया गांव में 100 करोड़ की लागत से बन रहे कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट का निर्माण जल्द पूरा होगा। करीब 11 एकड़ में बनने वाले प्लांट से प्रतिदिन 10 टन गैस का उत्पादन होगा। इससे सीबीजी ईंधन भी मिलेगा और जैविक खाद भी तैयार होगी। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने मंगलवार को प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
ग्रीन बायोगैस प्लांट के संचालन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्लांट के संचालन की मेकैनिज्म तथा इसमें प्रयुक्त होने वाली कच्ची सामग्री, निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ, विभिन्न गैसों के उत्सर्जन आदि के व्यवस्था की योजना बनाई। सीबीजी प्लांट के अधिकारी ने बताया कि प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ का इस्तेमाल बायोफर्टिलाइजर के रूप में किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्लांट शुरू होने के बाद पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी दशा में वायु प्रदूषण न हो, प्लांट से निकलने वाले गैस के उत्सर्जन को रोकने के लिए विभिन्न तकनीकियों का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। प्लांट में प्रयुक्त होने वाले कचरे या अन्य सामग्रियों को ढंक कर रखा जाए। ताकि दुर्गंध न फैले। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार एसडीएम बलरामपुर सदर राजेंद्र बहादुर व अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
सीएनजी से सस्ती होगी सीबीजी
प्लांट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सीबीजी का उत्पादन शुरू हाेने के बाद एक पंप खुलेगा, जिसे सीएनजी पंप ही कहा जाएगा। कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी से सस्ती होगी। इससे अच्छा माइलेज भी मिलेगा। इसमें मीथेन 94 फीसदी रहती है।