Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fruit cultivation will be done in 234 hectares, farmers will become prosperous

Balrampur News: 234 हेक्टेयर में होगी फलों की खेती, खुशहाल बनेंगे किसान

Tue, 24 Sep 2024 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fruit cultivation will be done in 234 hectares, farmers will become prosperous
बलरामपुर के रेहरा बाजार क्षेत्र में कराई जा रही केले की खेती।-संवाद
बलरामपुर। किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए उद्यान विभाग 234 हेक्टेयर में फलों की खेती के लिए किसानों को प्रेरित करेगा। आम, अमरूद, लीची, केला व पपीता आदि फलों की खेती कर किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बनेंगे। प्रति हेक्टेयर के हिसाब से अलग-अलग फलों की खेती के लिए साढ़े सात हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक अनुदान भी किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 234 हेक्टेयर में फलों की खेती के लिए विभाग की तरफ से अनुदान पर 44 लाख 92 हजार 430 रुपये खर्च किए जाएंगे। 97 हेक्टेयर में दो तरह के आम के पौध लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रति हेक्टेयर 7,650 तथा 9,840 रुपये अनुदान मिलेगा। 19 हेक्टेयर में अमरूद की खेती कराई जाएगी, जिस पर प्रति हेक्टेयर किसानों को 11,502 रुपये अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

15 हेक्टेयर में लीची की खेती कराई जाएगी, जिस पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 8,400 रुपये अनुदान मिलेगा। इसी तरह 10-10 हेक्टेयर में होने वाले केले व पपीता की खेती पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 30,738 रुपये अनुदान मिलेगा। एक हेक्टेयर में ड्रैगन फ्रूट की खेती होगी जिस पर किसानों को 30 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। इसी तरह एक हेक्टेयर में स्ट्राॅबेरी की खेती कराई जाएगी, जिस पर किसानों 50 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुदान के लिए करना होगा आवेदन
फलों की खेती करने वालों किसानों को अनुदान का लाभ लेने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए किसान किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन के जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में आकर अथवा जन सेवा केंद्र से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

बिल वाउचर के साथ कराना होगा पंजीकरण
उद्यान विभाग से किसानों को आम, अमरूद, लीची, केला व पपीता के पौधे दिए जा रहे हैं। राजकीय व मान्यता प्राप्त नर्सरी से पौधे लेकर भी किसान बागवानी कर सकते हैं। बिल वाउचर के साथ रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों के बैंक खाते में अनुदान की राशि भेज दी जाएगी।
संतोष कुमार दूबे, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed