फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   From today until March 6, the Nepal border will remain sealed

Balrampur News: आज से छह मार्च तक नेपाल सीमा रहेगी सील

Mon, 02 Mar 2026 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
From today until March 6, the Nepal border will remain sealed
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में जांच करते कोतवाली जरवा उप निरीक्षक जीयुत यादव व अन्य ।-संवाद
जरवा। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा मंगलवार से पूरी तरह सील कर दी गई है। छह मार्च तक किसी भी तरह की सामान्य आवाजाही पर रोक रहेगी। इस निर्णय का असर सीमावर्ती इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। जहां रोज चहल-पहल रहती थी, वहां सोमवार को सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन


सीमा से सटे इलाकों में सुबह से ही सुरक्षा बलों की गतिविधियां तेज रहीं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार गश्त करती रहीं। आने-जाने वालों की तलाशी ली गई और उन्हें वापस लौटा दिया गया। सीमा के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर सख्ती बढ़ा दी गई है। भारत से सटे नेपाल के दांग जिले से बड़ी संख्या में लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए यहां के बाजारों में आते हैं। खासकर तुलसीपुर, बालापुर, मणिपुर और बरदौलिया बाजार में नेपाली ग्राहकों की नियमित आवाजाही रहती है। सीमा सील होने के बाद इन बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


तुलसीपुर के व्यापारी श्याम बिहारी दुकान ने कहा कि रोज इस समय नेपाली ग्राहक आ जाते थे। आज सन्नाटा पसरा है। अनिल लाठ ने कहा कि होली के पहले बाजार में रौनक बढ़ जाती है। रंग-गुलाल, कपड़े और मिठाई की बिक्री अच्छी होती है। इस बार उम्मीद थी कि नेपाल से भी ग्राहक आएंगे, लेकिन सीमा बंद होने से बिक्री पर असर पड़ेगा। मणिपुर बाजार के राम कुमार ने बताया कि तीन दिन लंबा समय होता है। छोटे दुकानदारों के लिए हर दिन मायने रखता है। सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed