{"_id":"6852eaef90564cdf600ae5b0","slug":"from-today-502-constables-will-learn-the-basics-of-policing-balrampur-news-c-99-1-brp1008-128129-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आज से 502 सिपाही सीखेंगे पुलिसिंग का ककहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आज से 502 सिपाही सीखेंगे पुलिसिंग का ककहरा
विज्ञापन
बलरामपुर के पुलिस लाइन का निरीक्षण करते पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक। स्रोत पुलिस मीडिया सेल
बलरामपुर। भर्ती प्रक्रिया से जनपद को 502 सिपाही मिल गए हैं। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार से नए आरक्षियों को पुलिसिंग का ककहरा सिखाया जाएगा। पुलिस का प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा अमित पाठक ने बुधवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पाने वाले आरक्षियों को भोजन व पेयजल सहित सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। सभी आरक्षियों को कुशलता से प्रशिक्षण दिया जाए। एसपी विकास कुमार ने बताया कि जिले में तैनात किए गए सभी नए 502 आरक्षियों को एक माह के जॉइनिंग ट्रेनिंग कोर्स (जेटीसी) का प्रशिक्षण देने की तैयारी कर ली गई है।
इसमें 101 महिला व 401 पुरुष आरक्षी शामिल हैं। अभी तक 429 आरक्षी प्रशिक्षण लेने के लिए आ चुके हैं। सिपाहियों को अनुशासन, कानून व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग, आपराधिक कानून, शारीरिक दक्षता व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दूसरे जनपदों में जुलाई से आधारभूत (बेसिक) प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। जुलाई में 350 सिपाहियों को पुलिस लाइन में नौ माह का आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के लिए सभी संसाधनों को विकसित कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में एएसपी विशाल पांडेय, सीओ लाइन/ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी ज्योतिश्री, सीओ तुलसीपुर बृजानंद सिंह, सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह व प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव आदि मौजूद रहे।