फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Friendship relations will be strengthened by the culture of India-Nepal

Balrampur News: भारत-नेपाल की संस्कृति से प्रगाढ़ होंगे दोनों देशों के मैत्री संबंध

Sat, 08 Feb 2025 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Friendship relations will be strengthened by the culture of India-Nepal
-बलरामपुर में भारत-नेपाल सीमा पर ​स्थित प्रवेश द्वार।-संवाद
बलरामपुर। भारत व नेपाल की संस्कृति की जागरूकता के साथ ही दोनों देशों के मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए मैत्री महोत्सव का आयोजन होगा। संस्कृति निदेशालय ने कार्यक्रम जारी किया है। इसमें 14 फरवरी को एमएलके पीजी कॉलेज में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद 15 फरवरी को एसएसबी ग्राउंड में महोत्सव का आयोजन होगा। दोनों देशों की संस्कृति की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन

महोत्सव से भारत-नेपाल के संबंध को मजबूत बनाते हुए दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य किया जाएगा। महोत्सव में सीमावर्ती क्षेत्र के युवा व विद्यार्थियों के साथ प्रदेश की समृद्ध व संस्कृत विरासत को संरक्षित करने की पहल होगी। देश प्रेम की भावना को प्रवाहित करने के लिए राष्ट्र भक्ति कार्यक्रम का आयोजन होगा, ताकि दोनों देशों के युवा विद्यार्थी अपने देश के संस्कृत को जान व समझ सकें। महोत्सव में दोनों देशों की परंपरागत लोक कलाओं की प्रस्तुति स्थानीय कलाकार देंगे। एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि आयोजन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



महोत्सव का आकर्षण होंगी प्रस्तुतियां
मैत्री महोत्सव में दोनों देशों की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इसमें अनादि भारतम की प्रस्तुति, रघुवीरा, भारतीय लोक नृत्य, व्यंजन एवं हस्तलित्य, भारत नेपाल परिधना, भारत-नेपाली फ्यूजन बैड शो, डांस ऑफ यूपी, हिंदी, भोजपुरी व नेपाली गायकों की प्रस्तुति, सांस्कृतिक यात्रा, नेपाली डांडिया, बांसुरी वाटू मारुनी नृत्यों की प्रस्तुति होगी। साथ ही महोत्सव में नेपाली नृत्य, नेकली तमांग समोह, फरुवाही नृत्य थारु लोक नृत्य, नमामि रामम कथा नृत्य नाटिकर व लोकप्रिय गायन के कार्यक्रम भी अलग छटा बिखेरेंगे। स्थानीय कलाकारों को भी इस आयोजन में अवसर मिलेगा। वहीं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी शामिल किए जाने के निर्देश संस्कृति विभाग ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed