फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Free Wi-Fi gift to Bhagwanpur Khadar village

भगवानपुर खादर गांव को मुफ्त वाई-फाई की सौगात

Thu, 21 Jul 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Free Wi-Fi gift to Bhagwanpur Khadar village
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे भगवानपुर खादर गांव के लोगों को मुफ्त वाई-फाई की सौगात मिली है। कृषि उत्पादन आयुक्त ने गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन में फ्री वाई-फाई सेवा का उद्घाटन किया। गांव के लोगों को अब नेटवर्क की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन व मनरेगा आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने भारत-नेपाल सीमा से सटे पचपेड़वा ब्लॉक के भगवानपुर खादर गांव के पंचायत भवन में फ्री वाई-फाई सुविधा का गुरुवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना गांवों तक फ्री नेटवर्क पहुंचाने की है। दूरदराज के गांवों में जहां नेटवर्क नहीं है, उन ग्राम पंचायतों को वाई-फाई से जोड़ना है। ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को वाई-फाई का बेहतर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

चीफ टेक्नीशियन संदीप कुमार ने कृषि उत्पादन आयुक्त को बताया कि भगवानपुर खादर गांव में फ्री वाई-फाई की सुविधा के लिए सिद्धार्थनगर के बढ़नी से 18 किलोमीटर केबल लाइन बिछाई गई है। ग्राम पंचायत में चार एक्सेस प्वाइंट बनाए गए हैं। 250 लोग वाई-फाई से जुड़ गए हैं। कहीं कोई खराबी न हो इसके लिए तीन टीमें पेट्रोलिंग करके 18 किलोमीटर लंबी केबल लाइन की देखरेख करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन के अलावा सात सोलर पैनल भी लगवाए गए हैं। पावर बैकअप के लिए बैटरी लगाई गईं हैं, जो तीन घंटे चलेेंगी। वाई-फाई की मॉनीटरिंग दिल्ली से की जाएगी। कार्यक्रम में डीएम श्रुति, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, पंचायतीराज निदेशक अनुज कुमार, ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर गोंडा राजन प्रसाद, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed