{"_id":"64345748d79558606e076861","slug":"free-coaching-will-also-be-available-in-tulsipur-and-gasdi-balrampur-news-c-13-1-176506-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तुलसीपुर व गैसड़ी में भी मिलेगी मुफ्त कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तुलसीपुर व गैसड़ी में भी मिलेगी मुफ्त कोचिंग
Tue, 11 Apr 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। तराई इलाकेे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब तुलसीपुर व गैसड़ी में भी मई से नीट व जेईई की मुफ्त कोचिंग शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए व सीडीएस के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मुफ्त कोचिंग संचालित की जा रही है। मई में इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है। नीट एवं जेईई की मुफ्त कोचिंग विकास खंड तुलसीपुर एवं गैसड़ी में प्रारंभ की जाएगी।
बताया कि डायट में चल रही मुफ्त कोचिंग के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी अथवा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बलरामपुर से आवेदन पत्र लिए जा सकते हैं। छात्र संख्या अधिक होने पर स्क्रीनिंग कराई जाएगी।