{"_id":"68505bc21c0fb38128014d01","slug":"fraud-of-rs-5-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-abroad-balrampur-news-c-99-1-brp1010-128013-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी
Mon, 16 Jun 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंट और उसके सहयोगियों ने तीन से कुल 5 लाख 9 हजार 500 रुपये वसूल लिए और बाद में न तो वीजा दिलवाया, न ही टिकट। शिकायत पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने जांच शुरू करा दी है।
पीड़ितों में तुलसीपुर के निश्चल डीह निवासी मारूफ, पचपेड़वा के हिसामपुर हरखड़ी निवासी रिजवान अहमद और कोहरगड्डी निवासी अतीकुर्रहमान शामिल हैं। उन्होंने पचपेड़वा के कोहरगड्डी निवासी ताज मोहम्मद, आदम तारा निवासी एजेंट इबरार और कोटेदार श्याम सुंदर पर ठगी का आरोप लगाया है। मारूफ ने 2.60 लाख, रिजवान ने 1.30 लाख और अतीकुर्रहमान ने 1.19 लाख रुपये एजेंट के खातों में जमा किए। एजेंट ने कुछ दिन तक वीजा और टिकट का बहाना बनाया, फिर संपर्क तोड़ दिया और धमकियां देने लगा। एएसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित थानों से रिपोर्ट तलब कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।