{"_id":"5f8c6fb48ebc3e9b977505cc","slug":"fraud-case-against-12-including-former-mla-balrampur-news-lko5459314179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक समेत 12 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक समेत 12 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विगत पांच सितंबर से धोखाधड़ी के मामले में जेल में निरुद्ध पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पूर्व विधायक व उनके भाइयों समेत 12 लोगों पर धोखाधड़ी से सार्वजनिक विद्यालय किसान इंटर कॉलेज पर अपनी फर्जी खतौनी दिखाकर अल्पसंख्यक विद्यालय की मान्यता लेने के आरोपों के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक कुल आठ मुकदमे पूर्व विधायक व उनके भाइयों पर दर्ज हो चुके हैं।
प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर आरडी मौर्य ने बताया कि स्थानीय निवासी ज्ञान चंद सोनी ने आरोप लगाया है पूर्व विधायक तथा उनके पांच भाई व एक भतीजा समेत 12 लोगों ने मिलकर कूटरचना, धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज बनाकर पीड़ित को क्षति पहुंचाने व सार्वजनिक विद्यालय किसान इंटर कॉलेज पर अपनी फर्जी खतौनी दिखाकर अल्पसंख्यक विद्यालय अब्दुल गफ्फार हाशमी इंटर कॉलेज के नाम से मान्यता लेकर कब्जा कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी, महीउद्दीन, निजामुद्दीन, मारूफ अनवर, आबिद अनवर, फरीद अनवर, भतीजा नासिर व सहयोगी जावेद उर्फ शब्बू, अरसद अब्बासी, भानू प्रताप, अकलीम लेखपाल निवासी गाजीपुर थाना खोड़ारे गोंडा, मुंशी एवं अधिवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।