फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four fertilizer samples seized, notices issued to three committees

Balrampur News: उर्वरक के चार नमूने सीज, तीन समितियों को नोटिस

Sat, 29 Nov 2025 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Four fertilizer samples seized, notices issued to three committees
बलरामपुर के हसुआडोल में एयूएसएस केंद्र का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी उपेंद्र नाथ खरवार व
बलरामपुर। जिला प्रशासन ने शनिवार को उर्वरक की काला बाजारी और जमाखोरी पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर तीनों तहसीलों में एक साथ विशेष टीमों ने थोक व खुदरा उर्वरक दुकानों पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान चार नमूने सीज करते हुए तीन समितियों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में कई दुकानों पर रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड नदारद मिले, कई केंद्र बंद पाए गए और कई दुकानों पर वास्तविक स्टॉक मेल नहीं खाया। टीमों ने कुल चार नमूने सीज कर परीक्षण को भेजे और 12 दुकानों व सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर तीन सहकारी समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सिंहपुर बी-पैक्स में स्टॉक रजिस्टर और प्रदर्शित बोर्ड में गड़बड़ी मिली, जिस पर डीएपी और एनपीके के दो नमूने लिए गए और नोटिस जारी किया गया। अमवा शिवपुरा व चकवा के बी-पैक्स निरीक्षण के दौरान बंद मिले, जिन पर भी नोटिस की कार्रवाई की गई। वैभव ट्रेडर्स हरैया सतघरवा और प्रमोद कुमार अड़रपाकड़ के यहां भौतिक स्टॉक शून्य पाया गया। हसुआडोल स्थित एयूएसएसएस केंद्र से एसएसपी और एनपीके के दो नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक की काला बाजारी, जमाखोरी व अधिक मूल्य पर बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed