फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four days after marriage, young man dies in road accident, brother injured

Balrampur News: शादी के चार दिन बाद युवक की सड़क हादसे में मौत, भाई घायल

Fri, 15 May 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 15 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four days after marriage, young man dies in road accident, brother injured
फोटो-23- शोएब खान (फाइल फोटो)
महराजगंज तराई। जिस घर में चार दिन पहले तक शहनाइयों की गूंज थी, वहां शुक्रवार को मातम और चीख-पुकार मची थी। नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ, बाइक चला रहे शोएब खान हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के लौकहवा गांव निवासी गुलाम मुस्तफा के बेटे शोएब खान (23) और अय्यूब खान (20) की शादी 10 मई को धूमधाम से हुई थी। घर में अभी शादी की खुशियां खत्म भी नहीं हुई थीं कि बृहस्पतिवार की रात दर्दनाक हादसे ने परिवार को तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार दोनों भाई बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बाइक से तुलसीपुर दवा लेने गए थे। लौटते समय तुलसीपुर रोड पर निबोरिया गांव के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शोएब की जांघ की हड्डी टूट गई थी, जबकि दोनों के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पहले शोएब की हालत बिगड़ी और डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि अय्यूब का अभी इलाज चल रहा है। शोएब की मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चार दिन पहले सजी थी बारात, अब उठीं अर्थी
महराजगंज तराई। जिस आंगन से चार दिन पहले बरात उठी थी, उसी आंगन से शुक्रवार को दूल्हे की अर्थी उठीं। लौकहवा गांव में हर आंख नम थी और हर जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर इतनी जल्दी यह सब कैसे हाे गया। गुलाम मुस्तफा ने बड़े अरमानों से अपने बेटों शोएब और अय्यूब की शादी की थी। 10 मई को पूरे गांव की मौजूदगी में दोनों भाइयों की बरात निकली थी। परिवार में खुशी का माहौल था। नई बहुएं घर आईं थीं और रिश्तेदार अभी लौट भी नहीं पाए थे कि एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। मां बेसुध है, पिता बार-बार बेटे की तस्वीर देखकर फूट-फूटकर रोते रहे।

फोटो-23- शोएब खान (फाइल फोटो)

फोटो-23- शोएब खान (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed