{"_id":"6a9da4dcd02739bad5099d03","slug":"four-accused-in-cattle-smuggling-case-arrested-under-gangster-act-balrampur-news-c-99-1-slko1019-154324-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गैंगस्टर एक्ट में पशु तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गैंगस्टर एक्ट में पशु तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 06 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए आरोपी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। पशुओं को एकांत स्थानों पर एकत्र कर पिकअप से बिहार ले जाकर बेचने के आरोप में महराजगंज तराई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ गोहत्या और पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
एएसपी के अनुसार, पांच मई 2026 को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। गिरोह का संचालन अलाउद्दीन करता था। उसके साथ शमशाद, सितारा खातून, अब्दुल रहीम उर्फ कोहिनूर, मंशाराम और श्रवण कुमार यादव उर्फ नेता शामिल थे।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को रमईडीह बाजार के पास से अलाउद्दीन, शमशाद, मंशाराम और श्रवण कुमार यादव उर्फ नेता को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। अलाउद्दीन के खिलाफ तीन, शमशाद के खिलाफ दो, मंशाराम के खिलाफ तीन और श्रवण कुमार यादव के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।